विश्व मानवाधिकार परिषद की बैठक भिलाई में संपन्न।

बालोद /हाशिम कुरैशी 

बालोद :- विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ एवं वाइस-चेयरमैन कोर कमेटी एडवोकेट पायल पोपटानी मैडम जी भिलाई के साउथ इंडियन रेस्टोरेंट जुनवानी भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पधारनें पर हार पहनाकर एंव पुष्प गुच्छ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ में स्टूडेंट सेल की जिलाध्यक्ष डोली जी का भी स्वागत हार पहना कर एंव पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया,प्रभारी महोदया जी द्वारा विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम के सभी पदाधिकारीगण एंव मेम्बर्स की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण तत्काल किया गया है,संगठन में एकजुट होकर कार्य करनें एंव महिला टीम को सक्रिय रुप से महिला सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।और महिला-पुरुष दोनों बाडी को मिलकर कार्य करनें के लिए प्रेरित कर संगठन को मजबूत बनाए रखनें हेतु समझाइस दिये गये।प्रभारी महोदया जी नें छत्तीसगढ़ की पूरी टीम का हौसला-अफजाई करते हुए छत्तीसगढ़ के टीम के द्वारा तोहफ़े स्वीकार कर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिये,इसके पश्चात प्रदेश मीडिया प्रभारी सरोज नागवंशी ने आभार प्रदर्शन व कार्यक्रम समापन की घोषणा की ।