अधिकारी कर्मचारी की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने से एक हप्ते नही बनेंगे ड्राइविंग लायसेंस
महासमुंद।ज़िला परिवहन कार्यालय में परिवहन अधिकारी सहित कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव आने के कारण एक हप्ते ड्राइविंग लायसेंस प्रक्रिया नहीं होगी। बाकि काम सुचारु रूप से सम्पन्न होंगे । ज़िला परिवहन अधिकारी श्री मोहन लाल साहू ने दूरभाष पर बताया कि अधिकारी सहित पाँच कर्मचारियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण सोमवार 12 अप्रैल से अगले सात दिनो तक ड्राइविंग लायसेंस बनाने की कोई प्रक्रिया नही होगी । सब ठीक रहा तो 19 अप्रैल से ड्राइविंग लायसेंस बनाए जायेंगे।
