वैद्मो के द्वारा निशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं रोग उपचार।

मुड़ागांव(कोरासी):– जय धन्वंतरि वैद्य वन औषधि समिति पंजीयन क्रमांक (24088) मुडागांव के द्वारा ग्राम बिनोरी थाना फिंगेश्वर में निशुल्क नाड़ी परीक्षण, स्वास्थ्य परामर्श शिविर रखा गया।

सर्वप्रथम ग्राम बिनोरी के गोटिया शिवलाल साहू, मानिक राम ध्रुव,परशुराम साहु एवं वैद्य  चतुर राम साहू के द्वारा भगवान धन्वंतरि के छायाचित्र पर फूल माला चढ़कर अर्चन वंदन किया गया, उसके बाद भगवान धन्वंतरि का आरती गाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। समिति के अध्यक्ष वैद्य श्री रघुनाथ दानी ने आयुर्वेदिक जड़ी बूटियो के चमत्कार के बारे में बताया, हमारे जीवन में आयुष काढ़ा के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया, वैद्य  चतुर राम साहू ने हमारे जीवन में एलोपैथिक दवाई से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया, वैद्य ठनेश कुमार साहू ने प्रकृति से जुड़कर जीवन शैली को सुगम बनाने के बारे में विस्तार से बताया, वैद्य सोहन कुमार ने जंगल के जड़ी बूटी को पहचान करने के बारे में बताया ।

इस शिविर से 110 मरीज ने लाभ लिया जिसमें तीन आंख से संबंधित, 35 कमर दर्द, 15 बवासीर, 15 साइटिका दर्द, 10 सर्दी खांसी जुकाम, 10 खुजली से संबंधित अन्य कमजोरी से संबंधित उपचार करवाया।

समिति के अध्यक्ष ने शासन से मांग करते हुए बताया की पारंपरिक जड़ी बूटी बैगा गुनिया जो कि हमारे छत्तीसगढ़ की धरोहर है जो विलुप्त होने जा रहा है इसकी वर्चस्व को बनाए रखना है भावी युवा पीढ़ी को आयुर्वेद के बारे में बताना है जिसके लिए शासन से सहायता की आवश्यकता है, हम वैद्य लोग मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि छत्तीसगढ़ में वैद्मो का भी आयुर्वेदाचार्य की भांति पंजीकृत होना चाहिए इसके लिए वैधानिक पंजीकृत संस्था बनवाया जाए,

इस शिविर में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष वैद्य श्री रघुनाथ दानी, सचिव वैद्य  ठनेश कुमार साहू, सह अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सोहन कुमार यादव, वैद्य किशुन साहू, वैद्य दारा कुमार उइके ,वैद्य टकेश्वर पटेल, वैद्य रमेशर पटेल, वैद्य दिनेश ध्रव, वैद्य चतुर साहू, वैद्य चंद्रशेखर साहू, वैद्य संतु राम साहू, वैद्य राजकुमार ध्रुव, वैद्य कृपाराम दीवान, वैद्य रेख राम साहू, वैद्य रामखेलावन सिन्हा इन वैद्मो का सहयोग सराहनीय रहा।