नन्हें बालिकाओं तथा महिलाओ ने निकाली जल कलश यात्रा दोपहर को हुआ आम भंडारा।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- सांसद निधि एवं ग्राम साहू समाज एम.के.बाहरा द्वारा नव निर्मित सामुदायिक भवन कर्मा सदन का लोकार्पण महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का चंद्राकर ने की। लोकार्पण कार्यक्रम उत्सव के मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू ने लोकार्पण पश्चात साहू समाज एवं ग्रामवासियो को कर्मा सदन की बधाई देते हुए कहा की भवन के निर्माण से सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी साहू ने आगे कहा कि सामाजिक बुराईयो एवं कुरीतियों से भी बचने की बात सभा में उपस्थित युवाओं से अनवरत विकास हेतु सहयोग के लिए अपील किया। वहीं लोकार्पण उत्सव की अध्यक्षता कर रही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का नरेश चंद्राकर ने भी कर्मा सदन के लोकार्पण पर समाजजनो को बधाई देते हुए इसे समाज एवं ग्रामवासियो की विभिन्न आयोजन के आवश्यक बताया। उन्होंने आगे कहा की भवन के निर्माण से ग्रामवासियो को वैवाहिक सामाजिक आयोजनो में सुविधाएं मिलेगी उन्होंने भवन के विस्तार हेतु पांच लाख रूपये शासन के माध्यम से साहू समाज हेतु दिलाने की बात कही गई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भुलाऊ राम साहू समाज के खल्लारी राज अध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष भुवन साहू सरपंच ग्राम पंचायत एम के बाहरा कमल नारायण साहू, उपसरपंच एम के बाहरा उगेश्वर साहू, सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू थे। लोकार्पण कार्यक्रम के प्रथम पडाव में गांव के प्रमुख गलियों में सामाजिक एवं ग्रामीण महिलाओं व छोटे – छोटे बलिकाओं ने एक साथ एकजुट होकर विधिवत पुजा अर्चना के साथ कलस यात्रा निकालकर सभी कलश यात्रीयों ने गांव के सभी देवी देवताओं का पूजा अर्चना किया। इस दौरान राउत नाचा ने पुरे गांव में उत्साह भरा रहा। नव निर्मित सामुदायिक भवन कर्मा सदन में माॅ कर्मा व भगवान कृष्ण जी के प्रतिमा का विधि वत पुजा अर्चना और गांव में जल कलश यात्रा पश्चात समस्त ग्राम वासियो हेतु भंडारा एवं भक्त माता कर्मा की खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। जहां आयोजन में समाज एवं ग्राम पंचायत में विशिष्ट योगदान के लिए ग्राम पंचायत एम.के.बाहरा के सरपंच कमलनारायण साहू को सम्मानित ने भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक युगलकिशोर साहू एवं अतिथियों का आभार प्रदर्शन साहू समाज के ग्राम अध्यक्ष व एम के बाहरा के ग्राम प्रमुख देवक राम साहू ने किया। उन्होंने समाज की ओर से आये हुए अतिथियों का माता कर्मा के तैल्य चित्र एवं मोमेंटो के साथ बिदाई दी। पुरे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ ग्रामीण रामनारायण साहू, सहकारी समिति कर्मचारी संंघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति राजिम के महासचिव खिलेशराम (लाला) साहू सामाजिक कार्यकर्ता, तारेश साहू, मिल्लुराम साहू, पूर्व सैनिक भेखलाल पटेल, तिलकराम साहू, भेषण साहू, भुखन लाल पटेल,पानस साहू, नेमीचंद साहू ढेलुराम चंद्राकर, थानूराम ध्रुव, गौतम विश्वकर्मा, नीलकंठ पटेल ओमप्रकाश साहू, ग़ुमान साहू, डॉ भास्कर साहू, जगदीश तेली, नेमलाल साहू, पारस साहू, तोषराम साहू, खेलुराम साहू भोलाराम साहू, प्रेमलाल साहू संहित सामाजिकजन व ग्रामवासी बड़ी संख्या मेेंं उपस्थित रहे।
