चिरमिरी निगम द्वारा यात्री प्रतीक्षालय से सांसद की फ़ोटो हटाने पर पार्षद बबीता सिंह ने दर्ज कराया विरोध।

निगम के विशेष सम्मिलन में पुनः सासंद की फ़ोटो लगाने की माँग की।

सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी/एमसीबी :- नगर निगम चिरमिरी के सामान्य सभा का विशेष सम्मिलन काफी हंगामेदार रहा,जहाँ विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों ने जमकर सवाल-जवाब किये।निगम के सामान्य सभा के विशेष सम्मिलन में सत्ता पक्ष की वरिष्ठ पार्षद बबीता सिंह ने महापौर निधि से निर्मित नगर निगम चिरमिरी के यात्री प्रतीक्षालय से कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत के फोटो हटाये जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि निगम के यात्री प्रतीक्षालय में जहाँ महापौर कंचन जायसवाल के साथ-साथ स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत का भी फ़ोटो लगाया गया था। श्रीमती ज्योत्सना महंत वर्तमान में अभी भी सांसद हैं ,इसके बावजूद नगर निगम द्वारा रातों-रात उनका फ़ोटो महापौर निधि से नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय से हटा दिया गया हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पार्षद बबीता सिंह ने कहा कि आख़िर किसके दिशा-निर्देश पर सांसद का फोटो हटाया गया ? और ये अपमान जनक कार्यवाही की गयी, जिसकी मैं कड़ी भर्त्सना करती हूँ। पार्षद बबीता सिंह ने शीघ्रातिशीघ्र उक्त यात्री प्रतीक्षालय में सांसद ज्योत्सना महंत की फ़ोटो पुनः सम्मानपूर्वक लगाने की मांग की हैं साथ ही उक्त अनुचित कार्यवाही में संलिप्त लोगो पर कार्यवाही की माँग की हैं।

“महापौर काँग्रेस की फिर भी काँग्रेसी सांसद की फ़ोटो हटाई गयी”

पूरे मामले में हैरानी वाली बात यह हैं कि नगर निगम चिरमिरी में काँग्रेस पार्टी से महापौर हैं और स्थानीय सांसद भी काँग्रेस पार्टी से सांसद हैं। इसके बावजूद वो भी महापौर निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में पहले से लगी हुई माननीय सांसद की फ़ोटो हटाना आमजनों में चर्चा का विषय हैं। उक्त मामले को उठाने वाली पार्षद भी काँग्रेस पार्टी से हैं।