भाजपा का लोकसभा चुनाव का आगाज, देवभोग में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

गजानंद कश्यप देवभोग

गरियाबंद- भाजपा ने लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है इसकी तैयारी को लेकर आज महासमुंद लोकसभा सीट के लिये देवभोग में विधान सभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय और संगठन के जिला प्रभारी महेन्द्र पंडित जिला अध्यक्ष राजेश साहू सहित पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी और डमरूधर पुजारी, जिला के महामंत्री अनिल चंद्राकर रिखीराम यादव, पुनित सिंहा,योगेश शर्मा और पदाधिकारी और लाभार्थी सम्पर्क अभियान के मंडल संयोजक नेहा सिंघल,कुंज बिहारी बेहेरा चमार पात्र,बोधन नायक, चंद्रशेखर सोनवानी शोभाचंद पात्र शीतला पाण्डेय सहित सैकडों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।भाजपा लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाकर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य लेकर बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी। कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के जनहित योजनाओं के लाभार्थी से मुलाकात कर उन्हें अपने पक्ष में वोट कराने बड़ा अभियान चलाकर लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। वही लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है।

मण्डल स्तर पर 250 कार्यकर्ता लेंगे प्रशिक्षण

भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुट गयी है लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल करने मण्डल स्तर के 250 चयनित सक्रीय कार्यकर्ताओं को इसका जिम्मा सौंपेगी और उन्हें प्रशिक्षण देकर अभियान को सफल करने लाभार्थियों से सम्पर्क करने गांव के बुथ तक भेजेगी। हालांकि भाजपा के इस अभियान में देवभोग के अभियान मंडल संयोजक नेहा सिंघल ने कुछ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर अभियान की शुरूवात भी कर दी है।
*क्या महासमुंद फिर से भाजपा की झोली में?*
महासमुंद लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से छह बार कांग्रेस का कब्जा रहा है और पिछले तीन पंचवर्षीय कार्यकाल भाजपा का कब्जा रहा है वर्तमान में भाजपा के चुन्नीलाल साहू सांसद हैं इसबार दावेदारों की बहुलता है ऐसे में देखना होगा भाजपा किसे टिकट देती है हालांकि रिपोर्ट कार्ड के अनुसार महासमुंद लोकसभा सीट पर भाजपा फतह हासिल कर लेगी विस स्तरीय कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला भाजपा के लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय और विस प्रभारी महेन्द्र पंडित मोदी सरकार के कल्याण कारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बुते सीट पर जीत हासिल करने का दावा किया है।