समाजसेवी स्व. कैलाश खेड़िया को मनेन्द्रगढ़ वासियों ने दी श्रद्धांजलि।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- इस दुनिया में कुछ सच हो न हो, लेकिन एक सच यह जरूर है  जिस इंसान ने इस धरती पर जन्म लिया उसे एक दिन मृत्यु की गोद में सोना है।इसलिए कुछ ऐसा कर चलो कि लोग आपको याद रखें।

उक्त बातें नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व विभिन्न समाजसेवी संगठनों से जुड़े स्वर्गीय कैलाश खेड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ला. कौशल अरोरा ने कही।विमल श्री छविग्रह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा “बहुत याद आओगे तुम ” का आयोजन लायंस परिवार मनेन्द्रगढ़ द्वारा किया गया,सर्वप्रथम गोपाल खेड़िया, प्रमोद खेड़िया,डा. के पी पटेल, अशोक जायसवाल जसवीर सिंह कालरा, तरुण खेड़िया, विकास खेड़िया, बाल मुकुंद खेड़िया, व्यंकटेंश खेड़िया, विनोद खेड़िया समेत उपस्थित जनों ने स्व. कैलाश खेड़िया के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी,इस मौके पर डा. एस के आचार्य ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि परोपकार की जो भावना स्व. कैलाश खेड़िया में थी वह अन्यत्र देखने को नहीं मिलती,क्लब के लिए उन्होंने जो सहयोग किया वह हमेशा याद किया जायेगा। युवा व्यवसायी संजीव ताम्रकार ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है.,शरीर तो मात्र एक साधन है,इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।डा. के पी पटेल ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे, उन्होंने वृद्धाश्रम के लिए जो कार्य किये हैं वह दूसरा कोई कर नहीं सकता।ला. क्लब प्राइड की अध्यक्ष सिम्मी जैन ने कहा कि उनका स्नेह हम सभी को सदैव मिलता था,उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।वी क्लब की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उन्हें मोक्ष देने की प्रार्थना ईश्वर से की, जिस दिन भैया हम सब को छोड़ कर गये उस दिन सभी की आँखे नम हो उठी।आनंद अग्रवाल ने चेम्बर परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी।स्व. कैलाश खेड़िया अपने सामाजिक कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेंगे।प्रभा पटेल ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कैलाश भैया अब हमारे बीच नहीं रहे,इतना ज्यादा समर्पित व्यक्ति मैंने अपने जीवन में नहीं देखा,पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उन्होंने जो कार्य किया वह हमेशा याद किया जायेगा।

इसके साथ ही पंकज जैन संचेती,मनोज कक्कड, सत्यप्रकाश वर्मा, जे पी बोदिया,दया शंकर यादव समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब अपने प्रिय कोई इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं तो उनकी कमी जिंदगी भर रहती है। यह एक दुःख की घड़ी होती है, जिसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है।लेकिन समाज सेवा के क्षेत्र में जिस तरह से स्व.कैलाश खेड़िया ने कार्य किया है वह युगों तक उनकी याद दिलाता रहेगा।इस अवसर पर प. राम चरित द्विवेदी,ला. शैलेश जैन, राजेश गोयल, चरण जीत सलूजा, अशोक बोंदिया , विकास श्रीवास्तव,पप्पू बोंदिया,बी डी भाई, दिनेश्वर मिश्रा, बसंत जायसवाल,समेत काफी संख्या में स्वर्गीय कैलाश खेड़िया के शुभचिंतक व उनके चाहने वाले मौजूद रहे।श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आधे घंटे की एक फिल्म भी दिखाई गई जिसमें स्व. कैलाश खेड़िया के द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र था।