97.500 लीटर महुआ शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त।
सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी/एमसीबी :- जिले की चिरमिरी पुलिस ने दो लोगों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है एवं उनके पास से शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जप्त कर लिया है।जिला एमसीबी में अवैध शराब बिक्री एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 28.02.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हल्दीबाड़ी हीरागीर दफाई का आजाद अपने साथी दिनेश के साथ स्कूटी में महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु पोड़ी की ओर से हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी चिरमिरी ला रहा है,सूचना पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के निर्देशन में टीम तैयार कर नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चिरमिरी एवं थाना चिरमिरी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी आजाद अंसारी पिता मोहम्मद मुर्तजा उम्र 28 वर्ष एवं उसका साथी दिनेश दास पिता माया दास जाति वैष्णव उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी छ.ग. को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हे मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए आबकारी एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आजाद अंसारी के कब्जे से एक पीला रंग का प्लास्टिक का बड़ा बोरा जिसके अंदर रखा 80 नग सफेद पारदर्शी पन्नियां प्रत्येक पन्नियों के अंदर 650 एमएल कुल 52 लीटर महुआ शराब एवं दिनेश दास के कब्जे से छत्तीसगढ़िया रेमी डिटर्जेंट बोरी के अंदर रखा 50 नग सफेद पारदर्शी पन्नियां प्रत्येक पन्नियों के अंदर 650 एमएल कुल 32..500 लीटर महुआ शराब तथा आजाद अंसारी के कब्जे का एक बिना नंबर का स्लेटी रंग का हीरो डेस्टनी 125 स्कूटी के डिक्की में एक हरा संतरा रंग का झोला जिसके अंदर रखा 20 नग सफेद पारदर्शी पन्नियां प्रत्येक पन्नियों के अंदर 650 एमएल कुल 13 लीटर महुआ शराब इस प्रकार कुल मिला कर महुआ शराब 97.500 लीटर कीमत लगभग 19,500 रूपये एवं एक बिना नंबर का हीरो डेस्टनी स्कूटी कीमत लगभग 30,000 रूपये कुल 49,500 रूपये का गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा जुर्म अजमानतीय होने से आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही में श्रीमती दीपिका मिंज नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, उ.नि. गंगासाय पैकरा, प्र. आर. सुरेश गौड़,प्र.आर.विश्वनाथ सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. संजय पाण्डेय, प्र.आर.लाल मोरध्वज सिंह, आरक्षक अंबुज सिंह, आरक्षक शाहिद परवेज, वाहन चालक, आरक्षक विनोद यादव की सराहनीय भूमिका रही।
