पीड़िया- इतावर के जंगल में माओवादी कैम्प ध्वस्त ।

माओवादियों के लिये सुरक्षित माने जाने वाले पहुच विहीन क्षेत्र पीड़िया, इतावर की पहाड़ियों में पुलिस का धावा ।

बीजापुर -दंतेवाड़ा के सरहद में माओवादी प्रभावित क्षेत्र पीड़िया, इतावार के पहाड़ियों में संयुक्त माओवादी विरोधी अभियान ।

डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, 210 द्वारा संचालित किया गया अभियान ।

सर्चिंग के दौरान इतावर की पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जंगल-पहाड़ का आड़ लेकर मौके से भागे माओवादी ।

 इतावार के पहाड़ी में माओवादी कैम्प ध्वस्त, मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद ।

बीज़ापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला बीजापुर व दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र पीड़िया, इतावार के पहाड़ियों में गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 20/02/2024 को डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 202, 210 एवं डीआरजी दंतेवाड़ा के संयुक्त बलों द्वारा विशेष नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया ।

अभियान के दौरान दिनांक 21/02/2024 को पुलिस पार्टी सर्चिंग करते हुए इतावार की पहाड़ी के पास पहुंचे थे कि लगभग 70-80 सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधूंध फायरिंग किया गया, जवाबी कार्यवाही में जवानों द्वारा भी फायरिंग किया गया, जिससे माओवादी खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुए ।

अभियान के दौरान वापसी के समय दिनांक 21/02/2024 को डीआरजी बीजापुर की टीम सर्चिंग करते हुए लेण्ड्रा- कोरचोली के जंगल में पहुचे थे कि पूर्व से घात लगाये बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिये डीआरजी की टीम सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्यवाही किया गया, माओवादी खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल-पहाड़ का आड़ लेकर भाग खड़े हुए । मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने की संभावना है ।

अभियान के दौरान पहाड़ी को सर्च करने पर माओवादी कैम्प मिला जिसे जवानों के द्वारा मौके पर ध्वस्त किया गया । मौके व आसपास स्थल को सर्च करने पर नक्सली वर्दी, पिट्ठू, बर्तन, सोलर प्लेट, पॉलिथिन, बड़े-बड़े जर्किन, दवाईयां व भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी का सामान बरामद किया गया।
क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान जारी है ।