लो वोल्टेज और बार बार बिजली गुल से ग्रामीण परेशान
जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर करेंगे कार्यालय का घेराव, उग्र धरना प्रदर्शन-गौरव मिश्रा

प्रकाश वर्मा ख़बरगंगा सह संपादक
पाण्डुका:-छुरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने क्षेत्र में हो रही लो -वोल्टेज और बिजली गुल की समस्या और अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना कार्य को देखते हुवे,प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक तरफ जहा लोग कोरोना संकट के दौर से गुजर रहे है तो वही बार बार हो रहे बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने आम लोगो का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है,लोग रात- रातभर बिजली बंद हो जाने से पूरी तरह से सो नही पा रहे है जिसके कारण उनके सेहत पर विपरित असर पड़ने के कारण वे बीमार भी हो रहे है ।विदित हो कि गर्मी का सीजन लग गया है, और अब लोगो को बगैर पंखा कूलर व ए सी के रात में नींद नही आती लेकिन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के चलते पंखा, कूलर,ऐसी,फ्रिज नही चल पा रहे है, और कुछ घंटे के लिए यदि बिजली आ भी जाती है तो लो वोल्टेज के चलते पंखा और कूलर नही चल पा रहा है, लोग गर्मी में बेचैन हो गये है,बिजली की समस्या के सम्बंध में कई बार स्थानीय समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के साथ ही के मामले की शिकायत जिला के अधिकारियों से भी हो चुकी है, किन्तु हर बार सिर्फ समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन बिजली के मामले में ग्रामीणाें की सुध लेने वाला कोई नही है बेहताशा विद्युत कटौती से इस भीषण गर्मी में लोग उबल रहे है सुर्य की किरण तेज दिखाने लगी है गर्मी में लेागो को आराम नही मिल पा रहा है पसीने से तर बतर लोग बेचैन हो जा रहे है, और दिनरात सिर्फ बिजली विभाग को कोसते नजर आ रहे है।
लो वोल्टेज और लगातार बिजली कटौती के चलते क्षेत्र के किसान जहा अपनी फसलों को लेकर चिंतित है तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में लगे नल जल योजना भी पुरी तरह से बन्द हो चुके है,और गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, और तो और घरो में भी जो टयूबवेल लगाये गये है वह भी लो वोल्टेज के कारण नही चल पा रहा है, सुबह से रात तक नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगो को पीने के पानी के लिए संघर्ष करते हुवे देखा जा सकता है।
बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण हो रही परेशानी को देखते हुवे जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा है कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें अन्यथा आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी एवं जिले के प्रभारी मंत्री से इसकी शिकायत की जायेगी, जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं उनके कार्यालय का घेराव भी किया जायेगा।
