भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा- गरियाबंद जिला भारोत्तोलन संघ एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा के संयुक्त तत्वाधान में भारोत्तोलन संघ का वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन कन्या शाला के प्रांगण पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, के एल मतावले विकासखंड शिक्षा अधिकारी विशेष अतिथि केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,….साहू तहसीलदार छुरा, प्रवीण भारती डीएसपी थाना प्रभारी, रिंकू सचदेव उपाध्यक्ष नगर पंचायत , भोलेशंकर जायसवाल सभापति नगर पंचायत, के के साहू प्राचार्य, प्रमोद सिंह ठाकुर कोच, यशवंत यादव जिलाध्यक्ष भारोत्तोलन संघ मंचासीन हुए।

सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा माँ शारदे के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात् सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान पुष्प गुच्छ व गुलाल तिलक कर किया गया। पश्चात गत दिवस पटना बिहार में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने और क्षेत्र के साथ साथ छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली तथा चार बार राज्य चैम्पियन और अस्मिता खेलो इंडिया खेलने वाली भारोत्तोलक कुमकुम ध्रुव का सम्मान किया गया।

साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली व राज्य भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेताओं लछवन्तीन कोसले व खेमिन पटेल का सम्मान सभी अतिथियों द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पदक जीतने और प्रतिनिधित्व करने वाले भारोत्तोलक योगानंद खरे, देव कुमार निषाद, संध्या साहू, देवेन्द्र कुमार का भी सम्मान किया गया। इन सभी खिलाड़ियों को इस ऊँचाई पर ले जाने वाले उनके कोच प्रमोद सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त पीटीआई को द्रोणाचार्य सम्मान 2024 से नवाजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि वनांचल क्षेत्र से कम संसाधन में भी हमारी बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर रहे हैं बस इसे तरासने की आवश्यकता है निश्चित रूप से खेल क्षेत्र में भी कैरियर बन रही है यह हम सबके लिए यह हर्ष का विषय है छोटी सी जगह से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक मेडल हासिल कर रही है,
तहसीलदार शतरूपा साहू ने कहा कि इन बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर तक पदक लाकर इस क्षेत्र , नगर , विद्यालय , जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया है जो की राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत एवं समर्पण मांगती बिना गुरु के मार्गदर्शन से सफलता नहीं मिलती हमारीबेटियां भी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है इसे सही दिशा देने की जरूरत है खिलाड़ियों के डाइट के लिए नगद 5000 हजार सहयोग प्रदान किया इन खिलाड़ियों के लिए हमेशा हमारा सहयोग रहेगी।
डीएसपी भारती ने कहा की यह उपलब्धि एकाएक नहीं मिलती है निरंतर अभ्यास कड़ी संघर्ष के पश्चात मिलती है अभी आप राष्ट्रीय स्तर तक सफर कर रहे हैं आगे और कड़ी मेहनत कर देश के लिए खेलें आप सभी को उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

बीईओ मतावले ने कहा कि वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में हमारी बेटियां इस क्षेत्र से लगातार राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं शिक्षा के साथ भी खेल आवश्यक है. कोच प्रमोद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोई भी क्षेत्र ईमानदारी के साथ किया गया कार्य असफल नहीं होता है आप सबकी मेहनत रंग लाई है हमारे गुरु दक्षिणा यही होगी राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना नाम रोशन करें श्रीमती केसरी ध्रुव के द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमकुम ध्रुव को भी श्रीफल साल से सम्मान किया रिंकू सचदेव के द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए डाइट के रूप में नगद एक हजार रुपए प्रदान किया
जिलाध्यक्ष भारोत्तोलन संघ यशवंत यादव ने इस संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला भारोत्तोलन संघ के सहसचिव समाजसेवी शीतल ध्रुव ने किया सम्मान समारोह में झामन यादव पटवारी,भूपत कन्नौजे, लारेंस महिलांगे, डोमेश्वर ध्रुव पीटीआई, मोहन ध्रुव, युवराज कंवर, चंद्रवती सिन्हा, नेहा जायसवाल, रेखा प्रधान ,वंदना देवांगन ,सीमा सिंह ,नागेंद्र देवांगन,, चंद्रप्रभा सेन,हुलेश्वरी ठाकुर ,हेमंत वर्मा, नरोत्तम ,उत्तम ,भूखन ठाकुर एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।
