मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संपन्न।
मगरलोड :- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह ब्लॉक मुख्यालय के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में 18 फरवरी को संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के यजमानों द्वारा विधिवत मंत्र उपचार के साथ भारतीय संस्कृति के परंपरा अनुसार रस्म पूरी कर विवाह कराया गया मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 29 जोड़ो एक दूजे के हो गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के तत्वाधान में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। दूल्हे राजाओं को गाजे बाजे के साथ नाचते गाते बारात स्वागत पश्चात विवाह रस्म प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम नरेश सिन्हा भवानी यादव, नीतू खिलावन साहू, रामायण सिन्हा, कविता यादव, दुर्गा साहू, रूखमणी सिन्हा, प्रमोद कुंजाम, चंदन बाफना, टिकेश्वर साहू, हरि विनायक सिन्हा, मुरली सिन्हा, हेमंत देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने वर वधु को आशीर्वाद के रूप में विवाह प्रमाण पत्र तथा नव दंपति को घरेलू सामग्री भेंट किया गया। मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम सिहावा विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नव दंपति जोड़े आज से एक दूजे के हो गए हैं वर वधू का परिवार एक हुए हैं। दोनों परिवारों का सम्मान करते हुए सुखमय जीवन यापन करने का आशीर्वाद दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य है कि फिजूल खर्ची से बचने महत्वाकांक्षी योजना है धन और समय की बचत कर परिवार को समृद्ध बनाने वाली योजना है विवाह संपन्न करने परियोजना अधिकारी छाया वर्मा को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विकासखंड के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका विभाग स्टाफ का सहयोग सराहनीय है।
