भारत और भारतीयों को अब विश्व स्तर पर अधिक सम्मान मिलता है।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद्राकर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को नई आशा और विश्वास से भर दिया है, तभी तो भारत और भारतीयों को अब विश्व स्तर पर अधिक सम्मान मिलता है।
मोदी सरकार के कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक पहल की गईं। जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। जहां दूसरों से उम्मीदें खत्म होती है, वहीं से मोदी की गारंटी शुरू होती है। जब पुरे विश्व में कोरोना का इतना बड़ा संकट आया तो देश के प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने मदद करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।
मोदी सरकार ने कोरोना के संकट के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। जिसने हर व्यक्ति को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराई। ये भाजपा की ही सरकार है जिसने कोरोना काल में हर गरीब को मुफ्त राशन की योजना शुरू की। देश में वन नेशन, वन राशन कार्ड लागू हुआ । जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, श्री रामलला मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा, कांशी से उज्जैन तक मंदिरों में कारिडोर निर्माण, पक्का मकान, शौचालय और हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, देश में डिजिटल क्रांति, अमृत सरोवर योजना, देश के नौवजवानों के अग्नीपथ योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार देश के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
