महावीर इंटरनेशनल द्वारा सात दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर 23 से।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा द्वारा कालेज रोड स्थित महावीर भवन में 23 से 29 फरवरी तक निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जोधपुर से एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ थेरेपिस्ट गौरधन चौधरी, भोमराज चौधरी मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में प्रत्येक मरीज का सातों दिन इलाज किया जाएगा। घुटनों में दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेसर, सुगर, जोडों और कमर का दर्द, माइग्रेन, सइटिका, वेरीकोज वेंस आदि रोगों का इलाज किया जाएगा। चिकित्सा शिविर का पंजीयन शुल्क सौ रुपए है।