केंद्र सरकार ऐसा कर हमें डरा नहीं सकती:व्यंकटेश।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- युवा कांग्रेसी नेता व्यंकटेश सिंह ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार विपक्षी दलों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर लगातार हमला कर रही है, जिससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नही है।पार्टी अपनी विचारधारा के अनुरुप दृढ़ संकल्प और अटूट भावना के साथ बीजेपी की क्रूर कार्यवाही का सीधा मुकाबला करेगी।श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के आयकर विभाग का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने की कार्यवाही के बाद साफ हो गया है कि उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला किया है बल्कि यह गणतंत्र देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है।श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश भर में मिल रहे आपार जनसमर्थन और यात्रा के यूपी में प्रवेश होने पर बीजेपी पूरी तरह से घबरा गई है,यही वजह है कि उनके इशारे पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के मुख्य खाते के अलावा क्राउडफंडिंग अभियान से जुड़े खाते और युवा कांग्रेस के खाते को फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है,जो बीजेपी में पनपते भय को दर्शाती है,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और सभी राजनीतिक दलों के चंदे का ब्यौरा देने के फैसले से भाजपा बौखला गई है,इसी कारण कांग्रेस के कामकाज में रोक लगाने की बदनीयत से भाजपा ने खासकर हमारी पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।