स्वहित एवम राष्ट्रहित में कोरोना वैक्सिन अवश्य लगाए;-श्रवण कुमार साहू,”प्रखर”

स्वहित एवम राष्ट्रहित में कोरोना वैक्सिन अवश्य लगाए;-श्रवण कुमार साहू,”प्रखर”
राजिम:-छत्तीसगढ़ आर टी आई एसोसिएशन रायपुर द्वारा कोरोना काल मे साहित्यिक सेवाओं के माध्यम से कोरोना के प्रति जनजागरण लाने के लिए कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित शिक्षक एवम अंचल के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार श्रवण कुमार साहू,”प्रखर”ने सभी नागरिकों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की है, उक्त बातें कल पोखरा(राजिम)स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के टीकाकरण स्थल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के बाद कही।उन्होंने लोगों से अपील किया है कि बिना डरे,एवम बिना किसी पूर्वाग्रह के आप लोग टीकाकरण सेंटर पहुँचकर टीका लगवाएं।यह न केवल हमारा व्यक्तिगत कर्तव्य है ,बल्कि सामाजिक सुरक्षा एवम राष्ट्रीय हित के लिए भी बेहद अनिवार्य है।प्रखर जी अंचल के जानेमाने साहित्यकार है, जिन्होंने कोरोनाकाल में भी लोगो को जागरूक करने के लिए 50से अधिक रचनाएँ लिख चुके हैं, उनके द्वारा लिखित तै जोगी बनादेस कॅरोना आज भी लोंगो के बीच खासे चर्चित हैं जिसे फेसबुक, यू ट्यूब एवम वाट्सएप पर लाखों लोग सुनकर प्रेरणा ले रहे हैं।साथ ही साथ उन्होंने लोगों से निवेदन भी किया है कि आप सभी सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए, मास्क एवम सेनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें, एवम कोरोनाकाल में शासन प्रशासन के गाइडलाइंस का पालन करते हुए एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।