समूहों को फिर रेडी-टू-ईट का कार्य मिलने से लाखों महिलाएं होंगी आत्मनिर्भरः सुधा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- भाजपा महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि सेवा ही संकल्प का ध्येय लेकर कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब, किसान के हित में तो कार्य कर ही रही है, अब महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इसका स्पष्ट उदाहरण महतारी वंदन योजना की स्वीकृति है। जिसका लाभ आगामी 1 मार्च से समस्त पात्र महिलाओं को मिलेगा। वहीं, एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सरकार ने रेडी टू ईट निर्माण कार्य अब पुनः महिला समूहों को देने पर विचार कर रही है। इस मामले को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया है। श्रीमती साहू ने बताया कि राज्य में 30 हजार से अधिक महिला स्व. सहायता समूह है। 20 नवंबर 2022 को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक रेडी टू ईट का काम महिला समूहों से । छीनकर बीज निगम को सौंप दिया था। और बीज निगम ने रेडी टू ईट का कार्य निजी एजेंसियों को दिया था। जिससे हजारों महिला समूहों में कार्यरत 3 लाख महिलाएं बेरोजगार हो गई थीं, तथा उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। अनेक समूह की महिलाओं ने रेडी टू ईट निर्माण के लिए बैंक से ऋऋण लेकर मशीनें तक लगा रखी थी। लेकिन कांग्रेसी कार्यकाल में समूह की बहनों से काम छीनकर उन्हें परेशान किया गया। समूह की महिलाओं से रेडी टू ईट कार्य छीनने से बैंक का ऋण चुकाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में उन्हें पुनः उन्हें रेडी टू ईट का कार्य मिला तो प्रदेश भर के समस्त महिला समूहों को इसका लाभ मिलेगा। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे. छोटे बच्चों को पोषण आहार मिलने से उनके सेहत में वृद्धि होगी। कुपोषण दर में कमी आएगी।