मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार,1 फरार।
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- जिले की चरचा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के मामले में उड़ीसा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वही मामले में बिहार का रहने वाला एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चरचा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 420 भादवि एवं 66 (ग) (घ) आईटी एक्ट के प्रकरण में प्रार्थी सोनई सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका जीवा हर्बल हेल्थ केयर में लकी ड्रा लगा,

जिसमें उसे द्वितीय पुरस्कार मिला है,जिसमे दिये गये नंबर पर जब उसने फोन किया तो उससे कहा गया अगर लकी ड्रा में मिली गाड़ी चाहिये तो रजिस्ट्रेशन हेतु 5,500 रुपये, बीमा के लिये 12,000 रुपए और आल इण्डिया परमिट के लिये 25,500 रुपये लगेगा।अलग अलग आरोपी अलग अलग नंबरों से कॉल कर प्रार्थी से अलग अलग अकाउण्ट में पैसा माँग रहे थे,जब प्रार्थी ठगों के झांसे में आकर अपनी कमाई की गाढ़ी राशि गंवा बैठा और ठगी का शिकार हो गया,तब उसने थाना चरचा में इसकी सूचना दी।मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार (भापुसे) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह ठाकुर, एस.डी.ओपी. श्रीमती कविता ठाकुर,उप पुलिस अधीक्षक नक्सल राजेश साहू,थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल किण्डो के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, आर.सजल जयसवाल,थाना चरचा से प्रधान आरक्षक अरविन्द कौल एवं राजेश रागडा को नियुक्त किया गया। जिस पर तत्परता दिखाते हुए टीम ने ओडिशा में आरोपियों की पतासाजी करते हुए रतिकांता दास पिता नब किशोर दास उम्र 39 वर्ष निवासी केला साही थाना पिरहट जिला भद्रक ओडिशा,बैकुण्ठ चंद्र दास आ. नारायण चंद्र दास उम्र 35 वर्ष सा. जोलंगा गंडीबेड थाना सिमोलिया जिला बालेश्वर ओडिशा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।वहीं मामले का एक अन्य आरोपी सुजित गुप्ता निवासी बिहार फरार है।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल, 02 नग एटीएम, 02 नग सिम को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विनोद पासवान के नेतृत्व में आर.सजल जायसवाल, आर.राघवेन्द्र पुरी, आर.अमरेशानंद, आर.शिवम सिन्हा थाना चरचा से प्रधान आरक्षक अरविन्द कौल एवं राजेश रागडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
