न्यायालय के लिए बजट में प्रावधान स्वागत योग्य : अनिल शर्मा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- छग शासन द्वारा अपनी बजट में प्रदेश के जिलों में न्यायालय भवन एवं परिवार न्यायालय भवन के लिए प्रावधान किया जाना स्वागत योग्य है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने उक्त बातें कहते हुए कहा है कि महासमुंद जिला में भी संचालित परिवार न्यायालय के लिए बजट की स्वीकृति की गई है, साथ ही परिवार न्यायालय के लिए पृथक से भवन हो जाने से न्यायिक कार्य के संचालन में सुविधा होगी इसके अलावा न्यायालय का जो सेटअप होता है उसके लिए पर्याप्त व्यवस्था और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। स्वयं के भवन निर्मित होने से पक्षकारों को भी सुविधा मिलेगी।  शर्मा ने बजट उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।