सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- 14 फरवरी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट आमाखेरवा रोड मनेन्द्रगढ़ में पूरे विधि विधान से ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, जिसमें आदर्श कम्प्यूटर अकेडमी के भी सभी छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि बुधवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर पूरे देश मे विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा रोड में स्थित आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में भी आदर्श कम्प्यूटर अकेडमी के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर विधि पूर्वक पूजा की गई। मां सरस्वती की पूजा आराधना के बाद भोग मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

पुजारी अंशुल मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि ऋतुराज बसंत का आगमन आज से हो जाता है।बसंत पंचमी के दिन जगह-जगह मां सरस्वती की आराधना की जाती है और प्रसाद का वितरण किया जाता है।स्कूलों में भी प्रातः काल मां सरस्वती की पूजा की गई और विद्या की देवी से ज्ञान की कामना की गई। माघ माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 14 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है।इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली भी प्रसन्न होती हैं। इस दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था।इसलिए इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।वसंत पंचमी गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। वसंत पंचमी पर सरस्वती के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे है और पीले खाद्य पदार्थों का सरस्वती माता को भोग लगाया जा रहा है।
इस मौके पर संस्था के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक सोहन यादव, मनीषा सिंह,अंजलि यादव,दिव्या, मोनिका,रोहन, सुमन, माया, नेहा,साक्षी,सुनीता,आरजू,पार्वती, गीतांजलि, जया, नैन्सी, अल्पा के साथ काफी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
