मुड़ागांव (कोरासी)- छुरा विकासखंड अंचल के ग्राम खड़मा खढ़ादेव के पावन धरा धाम के ग्राम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय ऐतिहासिक भव्य मड़ाई मेला 11 फरवरी से 13 फरवरी तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें प्रथम दिवस रविवार को सुबह गांव के ग्रामीण बैगा द्वारा ईस्ट देवी देवताओं की पुजा अर्चना कर मड़ाई, राऊत नाचा के साथ सोभायात्र निकाली गई। रविवार प्रथम दिवस पर लोगों का आना जाना मेहमान का आना शुरु हुआ दुसरे दिन सोमवार को मड़ाई मेला में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिला और लोग मड़ाई में जमकर खरीददारी भी की मड़ाई में आकर्षक का केंद्र एक रहा जो मड़ाई भीड़ से कुछ दुरी सड़क किनारे एक छोटी सी लड़की जिसकी उम्र लगभग 5 -7 वर्ष की लड़की अपने हुनर को रस्सी पर नाचते हुए की कला देखा रही थी जो रस्सी को बांस के डण्डे के सहारे बांध कर जमीन से 8-10फीट ऊपर रस्सी पर डण्डे के सहारे रस्सी पर नाचते हुए और उसी रस्सी में थाली में दोनों हाथ दोनों पैर पर चलकर लोगों को देखा रहें थे।लड़की गाना के धुन पर बांस के डण्डे से नाचते रहे जो आकर्षक का केंद्र रहा ।
ग्राम खड़मा खढ़ादेव के पावन धरा पर तीन दिवसीय ऐतिहासिक भव्य मड़ाई मेला।
वहीअंचल में प्रचलित इस ऐतिहासिक मैत्री मड़ाई मेला मिलन समारोह मे सगा संबंधी बेटी दमाद समधी सजन मित्रगन यार दोस्त आदि सभी लोग मड़ाई मेला मे सम्मलित हुए ।और घर घर मेहमानों पहुंचे हुए हैं।साथ हि आस पास के गांव मे भी घरों घर मेहमान बड़ी संख्या मे पहुंचे हुए है, मड़ाई मेला में केई दुकानें सजे हुए हैं। भारी भीड़ जनसैलाब देखने को मिला रहा है।
मड़ाई मेला में आकर्षण का केंद्र मौत कुआं हवाई झूला डिस्को झूला ड्रैगन रेलगाड़ी बच्चों का वाटर तैराकी में बच्चे बड़े आदि सभी लोग झूला का आनंद लिए ,मीना बाजार एवं अन्य सामग्री खेल खिलौना मनिहारी मिठाई अन्य दुकानें सजी हुई है।और मनोरंजन के लिए अनिता डांस भी लगी हुई है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
मड़ाई मेला में रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आज 12 फरवरी दिन-सोमवार को गोरेलाल बर्मन (सुरबईहा) का कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां कार्यक्रम स्थल दर्शको से खचाखच भरा हुआ था।और आज मंगलवार
13 फरवरी दिन-मंगलवार को लोकरंग अर्जुन्दा (दीपक चन्द्राकर कृत) कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
