केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने घर-घर पहुंच रहे भाजपाई।



प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- नगर पंचायत तुमगांव में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य को विष्णु देव साथ सरकार के अनेक विकास योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिलामंत्री सभापति धर्मेन्द्र यादव, वार्ड नं 05 के पार्षद नंदनी लक्ष्मण पटेल, वार्ड नं 06 के प्रभारी डोमार पटेल, राकेश वार्ड नं 08 के प्रभारी तिवारी हेमंत धोवर राकेश धीवर आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत तुमगांव के अनेक वाड़ों में घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार के अनेक महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी गई जिसका सीधे लाभ आम जनता को मिल रहा है। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार के विभिन्न योजना शामिल है।प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना , पीएम स्वनिधि योजना, पोएम सुरक्षा योजना पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री उज्वला योजना पीएम मुद्रा योजना सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आत्म निर्भर भारत श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और नव्य मंदिर का निर्माण ज्ञानवापी मंदिर में पूजा प्रारंभ भव्य काशी कॉरिडोर, मधुरा कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर एतथा राज्य की साय सरकार द्वारा आम जनता गरीब किसान को भाजपा की सरकार बनते ही धान पर दो साल का बकाया बोनस का एकमुश्त भुगतान, प्रति एकड़ 21 किवंटल धान खरीदी 3100 रुपये में, महतारी बंदन योजना से 80 लाख से अधिक महिलाओं को 12 हजार रुपये सलाना देने का निर्णय, तेंदूपत्ता 5500 रुपये प्रति मानक बोरा खरीदी का निर्णय, छग के 18 लाख गरीब परिवार को मिलेगा पक्का छत, आवास योजना का संपदा रामलला दर्शन योजना से छत्तीसगढ़ वाशियों को अयोध्या रामलला दर्शन मुक्त कराया जाएगा। जिसका सीधे लाभ आम आदमी को मिला रहा है जिसकी जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो अभियान के तहत किया गया।