सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- बस्तर माटी पुत्र,भूमकाल विद्रोह के महानायक जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए,अंत में अंग्रेजों ने वीर गुंडाधुर को गिरफ्तार कर 10 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया था। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ब्लॉक इकाई मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी के तत्वाधान में उनका 114 वां बलिदान दिवस मनाया गया।सर्व प्रथम उनके छायाचित्र पर हल्दीचावल लगाकर उनकी शहादत को याद किया गया। अमर शहीद गुुंडाधुर के नेतृत्व में भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया।उनकी याद में छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से प्राचीन दंडकारण्य क्षेत्र के स्थानीय लोग हर साल भूमकाल दिवस मनाते है।आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगेे।उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुनाथ सिंह पोया ने सामाजिक परंपरा,सामाजिक व्यवस्था,रूढ़ी व्यवस्था को समझने और संरक्षित करने को कहा।वीर सिंह उईके ने ग्राम सभा,5वी अनुसूची,6वी अनुसूची पर संक्षिप्त विचार रखा।जीएसयू जिला सचिव गोरेलाल मरकाम द्वारा वर्तमान सामाजिक परिदृश्य और आदिवासियों पर हो रहे अन्याय अत्याचार , शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया,वहीं जीएसयू जिला मीडिया प्रभारी समयलाल उदय द्वारा संगठन का महत्व और सगठन की समाज को जरूरत पर अपनी बात रखी।उपयुक्त विषयों के अतिरिक्त वर्तमान सामाजिक स्थिति एवं आदिवासियों पर हो रहे अन्याय,अत्याचार,संवैधानिक अधिकार पर हो रहे हनन से भी वक्ताओ ने आवगत कराया।

“भूमकाल दिवस मनाने के साथ इन बिंदुओ पर हुई विशेष चर्चा”
इस दौरान सामाजिक व्यवस्था,सामाजिक परंपरा,ग्राम सभा ,5वी अनुसूची ,6वी अनुसूची,आदिवासियों पर हो रहे अन्याय,अत्याचार, संवैधानिक अधिकार का हनन,संगठन का महत्व और जरूरत साथ ही गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन को हर संभव मजबूत करने पर अन्याय,शोषण के खिलाफ संवैधानिक लड़ाई इत्यादि पर चर्चा की गई।
“इन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी”
हंसवती श्याम जिला उपाध्यक्ष, आंचल सिंह श्याम खेल प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़,शिवकुमार सिंह आयाम ब्लॉक उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़, आसमानी सिंह कुसरो ब्लॉक महासचिव मनेंद्रगढ़,बसंती सिंह आयाम ब्लॉक सचिव मनेंद्रगढ़,गीता सिंह मरकाम पंचायत अध्यक्ष नोगई,आशा सिंह मरकाम पंचायत सचिव नोगई पद पर नियुक्त किया गया, साथ में अनीता मरकाम ,पूजा मरकाम ,लक्ष्मी उईके ने जीएसयू की सदस्यता ग्रहण की।
“कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद”
राघुनाथ सिंह पोया जिला कार्यवाहक गोंगपा युवा मोर्चा अध्यक्ष एमसीबी, वीर सिंह उईके जीएसयू जिला अध्यक्ष एमसीबी,गोरेलाल मरकाम जिला सचिव जीएसयू एमसीबी, समयलाल उदय जीएसयू जिला मीडिया प्रभारी एमसीबी, रेवा सिंह श्याम पंचायत सचिव कोथारी ,परमेश्वर सिंह आयाम संयोजक बुंदेली,रामायण सिंह आयाम अध्यक्ष बुंदेली गोगपा युवा मोर्चा, शरवण सिंह मरावी उपाध्यक्ष बुंदेली गोगपा युवा मोर्चा एवं नव निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहें।
