प्रदेश युवा, किसान और महिलाओं के लिए निराशा जनक रहा यह बजट – डॉ रश्मि चंद्राकर ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- कांग्रेस  जि ला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के पेश किए गए बजट को लेकर कहा कि
चुनाव में गारंटी देकर गए मोदी जी. अब मोदी जी की गारंटी का बोझ इतना है कि छत्तीसगढ़ जैसा छोटा राज्य सह नहीं पा रहा है. बजट के प्रावधान गवाही दे रहे हैं कि मोदी की गारंटी भाजपा सरकार को भारी पड़ रही है.
इसकी वजह से वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी राज्य के लिए नया कुछ कर ही नहीं पाए उन्होंने बजट का आकार तो बढ़ा लिया है और राजस्व आधिक्य की बात कर रहे हैं. ये ख़याली पुलाव की तरह ही दिखता है.
राज्य में जारी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नया नाम देकर नई योजनाओं की तरह पेश करने की दुर्भाग्यजनक घोषणाएं की गई हैं. ठीक वैसा ही जैसा मोदी जी ने केंद्र में किया था.
बहुत परिश्रम से हमने “नवा छत्तीसगढ़” गढ़ने का रास्ता बनाया था। भाजपा के बजट ने उसे बेपटरी कर दिया है और राज्य को फिर से उसी 15 साल वाले दुर्दिनों की ओर ले जाने की तैयारी कर ली है भाजपा से इससे अधिक की उम्मीद करनी भी नहीं चाहिए. बजट मे महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के कोई प्रवधान नहीं है आज राज्य की महिलाएं अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं प्रदेश के लाखों युवाओं को बेरोजगारी भत्ता हर माह ₹2500 के भुगतान कांग्रेस सरकार दे रही थी आज राज्य के लाखों युवाओं को साय सरकार के बजट से बहुत कुछ उम्मीदें थी लाखों युवाओं के उम्मीदें पर इस बजट से युवा नाखुश है प्रदेश के युवा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी वहीं प्रदेश के किसानों को अपने ग्राम पंचायत में एक मुश्त धान खरीदी भुगतान के लिए भी कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया है प्रदेश युवा, किसान और महिलाओं के लिए निराशा जनक रहा यह बजट।