पवन कुर्रे भलेसर को सतनामी समाज महासमुंद ब्लॉक के साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद  :- समाज में सतनाम संस्कृति एवं गुरु घासीदास बाबा के विचारों को सतनाम भजन के माध्यम से जन जन तक प्रचार प्रसार करने वाले सतनाम भजन कलाकार पवन कुर्रे भलेसर को प्रगतिशील छग सतनामी समाज महासमुंद ब्लॉक के साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला सचिव रेखराम बघेल ने बताया कि पवन कुर्रे अपने पत्नी व बच्चों के साथ सतनाम भजन मंडली के जरिए गुरु घासीदास बाबा के विचारों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अब समाज में साहित्य एवं सतनाम संस्कृति के प्रति जागरूकता आएगी। पवन कुर्रे को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी, प्रदेश महासचिव एस आर बंजारे, युथ प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे, जिलाध्यक्ष विजय बंजारे, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के सोनटके, ब्लॉक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती, गणेश टंडन, फ्रेंद्र बंजारे, पुरन बघेल व ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।