प्रमोद दुबे
महासमुंद :- स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर में 6 फरवरी मंगलवार को सायं 6 से 7 बजे तक सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ महाआरती के साथ संपन्न हुआ ! कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जानकी मंदिर महासमुंद के मुख्य पुजारी शत्रुघ्न दास वैष्णव ने बताया कि यह सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ जनकल्याण की भावना से भगवान जी को समर्पित किया गया। उक्त धार्मिक आयोजन में श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के सचिव देवेंद्र चंद्राकर, नारायण दास वैष्णव, संतोष महाराज, गोवर्धनजी, विश्व हिंदू परिषदए दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, बलराम दास वैष्णव एवं समस्त धर्म प्रेमी सम्मिलित हुए।
