सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया सुन्नी रजाऐ मुस्तफा कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय।

नामांकन फार्म लेने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2024 से 08 फरवरी 2024 तक समय सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- विगत दिनों सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया सुन्नी रजाऐ मुस्तफा कमेटी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मौजूद आवाम के कई लोगों के द्वारा यह कहा गया कि कमेटी ने अपने प्रारंभ कार्यकाल से दिनांक 19/11/2023 तक कोई हिसाब-किताब प्रस्तुत नहीं किया है।बैठक में पुरानी कमेटी के पंचीयन के बारे में भी चर्चा की गई, जिसमें कोई जानकारी पुरानी कमेटी के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई।चूँकि पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया है और सर्वसम्मती से यह निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार चुनाव करा कर मस्जिद को सुचारू रूप से चलाया जाए। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी
को मतपत्र से चुनाव कराने के लिए तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करने के लिए एक पत्र सौंपा जाए ताकि चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष हो।
इसलिए कमेटी जिसका पंजीयन फर्म्स एण्ड संस्था से कराया गया है,उक्त कमेटी के द्वारा शीघ्र चुनाव करा कर मस्जिद के निज़ाम को सुधारा जाए और इस चुनाव के समस्त प्रक्रियाओं से कार्यालय छ. ग.राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर, फर्म्स एण्ड संस्थाएँ अम्बिकापुर एवं अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ को अवगत कराते हुए सदर (मुतवल्ली) चुनाव मार्गदर्शिका वर्ष 2022 का पालन कर चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। बैठक में उपस्थित आवाम के लोगों ने इसे अंतिम निर्णय स्वीकार करते हुए कहा कि इसमे यदि कोई किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है तो अनुविभागीय अधिकारी को दण्डात्मक कार्यवाही करने के लिए भी कहा जाए।
फर्म्स एंड संस्थाएं अम्बिकापुर के रजिस्टर्ड कमेटी के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है की सदर (मुतवल्ली) के चुनाव में भाग लेने वाले व्यक्तियों के लिए नामांकन फार्म की राशि 2000/ रूपये (दो हजार रूपए) निर्धारित की गई है जो भी चुनाव जीतेगा उसकी अमानत राशि वापस हो जाएगी और जो व्यक्ति चुनाव में हार का सामना करेगा उसकी अमानत राशि वापस नहीं किया जाएगा। उक्त राशि से निर्वाचन में आए खर्च व्यय का भुगतान किया जाएगा।
नामांकन फार्म लेने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2024 से 08 फरवरी 2024 तक समय सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक एवं नाम वापसी 09 फरवरी 2024 समय दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है चुनाव चिन्ह आबंटन दिनांक 09 फरवरी 2024 समय दोपहर पश्चात होगा और 15 फरवरी 2024 को चुनाव किया जाएगा।