लोकसभा में 370 पार करने के दावे के साथ भाजपा का शुरू हुआ गांव चलो अभियान: सतीश उपाध्याय।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी की अपनी रणनीति के तहत-” गांव चलो अभियान “की बड़ी दूरदर्शी एवं सशक्त शुरुआत की है ।
इसके अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे एवं सरकार की महती योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे। इसके लिए, कार्य _समितियां भी बनाई गई है ।
वर्तमान में ,राममय वातावरण को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी आत्मविश्वास भरा हुआ है । छत्तीसगढ़ राज्य के संदर्भ में देखें तो ,उनकी मंशा तो यह है कि लोकसभा की 11 की 11 सीट जीतकर हम एक नवीन इतिहास लिख दें एवं मोदी की गारंटी को पूरा करने के कार्य को ऐतिहासिक अंजाम दें । इसी तैयारी के परिप्रेक्ष्य में एवं मोदी की गारंटी को फलीभूत करने के लिए ,कैबिनेट में 18 लाख” प्रधानमंत्री आवास योजना “की स्वीकृति दी गई है।
25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्षों के धान का बकाया बोनस का वितरण भी किसानों को किया गया ।अभी 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदारी भी की गई है।बीजेपी के हर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी पालन करने का दायित्व दें दिया गया है।कलस्टर से लेकर लोकसभा स्तर तक लोकसभा प्रभारी ,विधानसभा स्तर में लोकसभा संयोजक , आदि बनाए गए हैं।मंडल स्तर एवं कमजोर क्षेत्र को चिन्हित कर बूथों के सशक्तिकरण के लिए काम शुरू हो चुका है।

“दावा मोदी का और कथन नेहरु का”

कांग्रेस पार्टी पर जबरदस्त हमला करते हुए अभी कुछ दिन पहले मोदी जी का यह कथन सामने आया कि एक परिवार के 10 लोग राजनीति में आए बुरा नहीं है ,पर “एक परिवार” ही पार्टी चलाए ये भी ठीक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा- एक प्रोजेक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान अब बंद होने की नौबत आ गई है। उन्होंने पंडित नेहरू के पूर्व कथन का हवाला देते हुए कहा कि- “पंडित नेहरू ने 15 अगस्त के अपने पहले किसी भाषण में लाल किले से कहा था हिंदुस्तान में ज्यादा मेहनत करने की आदत नहीं है, नेहरू जी भारतीयों को आलसी मानते थे ।” इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मोदी जी का हर कथन लोकसभा चुनाव में जीत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
अर्थव्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि- मैं गारंटी देता हूं कि तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में पहचाना जाएगा।उन्होंने प्रामाणिकता के साथ यह बात भी कहीं कि-
कांग्रेस के समय ईडी ने 5000 करोड़ की संपत्ति जप्त की ,हमने एक लाख करोड़ की अवैध संपत्ति जप्त की। यह पैसा हमने गरीबों के कल्याण में लगा दिया है। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव ने भी कहा है कि -लोकसभा चुनाव में अब सारे कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए और इस संकल्प को मन में लेकर काम करना चाहिए कि -फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के लोकसभा में सपोर्ट के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की भी अहम भूमिका बताया है । केंद्र एवं राज्य के राष्ट्रीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अब प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की 370 से अधिक और राजग की 400 पार सीटों का बड़ा लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को बड़ा लक्ष्य ही दिखाया है। इसकी जमीन तैयार करने के लिए पार्टी संगठन ने कमर कस ली है इसी के तहत ग्रामीण आबादी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, महिलाओं ,युवाओं ,गरीबों , किसानों से अधिक से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने पहले ही देश भर में गांव चलो अभियान की शुरुआत करने का फैसला किया था अब छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान प्रारंभ हो गया है। 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश स्तर के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री से लेकर जिला पदाधिकारी का कार्यक्रम तो जनहित में लोगों के सामने है, परंतु स्थानीय स्तर पर बीजेपी के कार्यकर्ता गांव में रात गुजारने के प्रति इतने संवेदनशील नहीं दिखाई दे रहे हैं।
इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के कासाबेल में 10 फरवरी की रात गुजारेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्री भी अपने-अपने विधानसभा के किसी एक गांव में जाएंगे और रात में अनिवार्य रूप से रुकेंगे ।
केंद्र सरकार के साथ ही जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उनकी उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है इस अभियान में देश के हर गांव तक भाजपा के किसी ने किसी कार्यकर्ता को जाना है। देखना यह है कि लोकसभा की जबरदस्त जीत के लिए आशान्वित राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर जिला एवं बूथ स्तर तक का नेतृत्व मोदी जी के गारंटी को एवं मोदी जी के सपने को किस हद तक और कैसे पूरा कर सकता है।