सरस्वती शिशु मंदिर लाफ्निखुर्द में वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन मनाया गया।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- सरस्वती शिशु मंदिर लाफ्निखुर्द में वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू की मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती, मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुए दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षकीय स्टाफ द्वारा श्रीमती साहू का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि नन्हे छात्रों द्वारा मंच पर आकर अपनी कला का प्रदर्शन करना शिक्षा के – साथ एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां से – होकर बच्चे अपनी अंदर छिपी हुई कला को सभी के सामने पेश करने का हुनर सीखते हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर को ज्ञान, संस्कार, संस्कृति की पाठशाला बताते हुए आचार्य, दीदियों के परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।