प्रमोद दुबे
महासमुंद :- अंचल में प्रसिद्ध हजरत जाकीर शाह कादरी, रहमतुल्लाह अलैह बावनकेरा का उर्स पाक 01 मार्च को हर्षोल्लास पूर्वक मनाये जाने हेतु तैयारी शुरु कर दी गई है । उर्स कमेटी सदर मो. गुलजार खान मुतवल्ली मो. जलील खान एवं तामीर कमेटी सदर गुलाम फरीद खान ने बताया कि अंचल सहित पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक बाबा को उर्स पाक हर्षोल्लास पूर्ण मनाया जायेगा । उन्होंने बताया कि कि इस हेतु प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मुख्य मार्ग से मजार शरीफ तक साफसफाई, मजार शरीफ में रंग रोगन लगने वाले मेला स्थल में दुकानों का आबंटन एवं जन प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन को आमंत्रण दिया जा रहा है । ज्ञातव्य हो कि हजरत जाकीर शाह बाबा का यह 66वां उर्स पाक होगा । वर्षों से उर्स पाक के अवसर पर बावनकेरा में जन सैलाब उमड़ता जा रहा है। कमेटी ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा । इस बार 29 फरवरी एवं 01 मार्च को उर्स मनाया जायेगा । इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा । बावनकेरा मजार शरीफ हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है एवं उर्स पाक प्रतिवर्ष हिन्दू तिथि फल्गुन कृष्ण पक्ष 06 को ही मनाया जाता है।
