आशा श्रीवास्तव
दल्लीराजहरा :- बालोद जिला कलेक्टर पुलिस विभाग शिक्षा विभाग एवं बीएसपी प्रबंधन की सहयोग से भारतीय सेना एवं पुलिस विभाग के अंतर्गत होने वाले भर्ती परीक्षाओं के लिए जिले के 16 से 23 वर्ष के युवक-युवतियों को फुटबाल ग्राउंड दल्लीराजहरा में सुबह 07 से 09 बजे तक पुरूष व महिला अभ्यर्थियों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशिक्षक राजहरा से बाहर से आए हुए हैं l जिनमें हैं संजय मोहती, लक्ष्मण गुरुग, पंकज ,विक्रम तिवारी, महिला प्रशिक्षक है टामिन साहू , उमेश्वरी तथा स्थानीय प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह है l यह प्रशिक्षण 29 जनवरी से चालू किया गया है जो आगामी आदेश तक निरंतर जारी रहेगा ल

प्रशिक्षण के लिए मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा एवं बीएसपी राजहरा माइंस एथलेटिक क्लब का भरपूर सहयोग मिल रहा है l प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता के लिए इवेंट लंबी कूद ऊंची कूद गोला फेक एवं मैराथन दौड़ 100 मीटर 800 मी है l प्रशिक्षक संजय मोहंती ने बताया कि आगामी पुलिस एवं सेवा भारती के लिए बच्चों की शारीरिक क्षमता को मजबूत करना एवं बढ़ाना हमारा उद्देश्य हैप्रशिक्षण के माध्यम से हम लोग बच्चों की क्षमता को देखकर उनकी कमजोरी को बता रहे हैं जिससे बच्चे भी उसे सहर्ष स्वीकार कर उसमें सुधार कर रहे हैं l जिससे फायदा यह होगा कि जब इन बच्चों का चयन किया जाएगा तो अधिक से अधिक संख्या में हमारे प्रशिक्षित बच्चे उसमें से चयन होंगे l

दल्ली राजहरा में लगभग 150 बच्चे लड़के एवं लड़कियां प्रशिक्षण ले रहे हैं l जिन्हें अलग-अलग ग्रुप में बाट करप्रशिक्षकों के द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है l प्रशिक्षण लेने के लिए डौडी लोहरा मानपुर तक के बच्चे दल्ली राजहरा आ रहे हैं l उनकी कमजोरी शारीरिक दक्षता को सुधार करना हमारा उद्देश्य है स्थानीय प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह ने कहा कि यह उन बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है जो विभिन्न सरकारी नौकरी के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं l हमारा निशुल्क प्रशिक्षण उनके लिए मिल का पत्थर साबित होगा दल्ली राजहरा से बच्चे अधिक से अधिक संख्या में चयनित होंगे यही हमारा गुरु दक्षिणा होगा l जो बच्चे प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह सप्ताह भर के अंदर जाकर अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं l रजिस्ट्रेशन निशुल्क है l
