प्रमोद दुबे
महासमुंद :- युवा नेता नरेश नायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मियाद बढ़ाने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का हित भारतीय जनता पार्टी सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिये गए निर्णय से किसानों में हर्ष है। पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी की तारीख तय की गई थी अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। साथ ही साथ अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी। युवा नेता नरेश ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा की सरकार चौबीसों घंटे, हर स्थिति में किसानों के साथ है।
