प्रमोद दुबे
महासमुंद :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण अंतर्गत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम से देशभर के विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव कम करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। जिसका सीधा प्रसारण पूरे भारतवर्ष में किया गया। इस प्रसारण को देखने जिले के सभी शालाओं में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के ऑनलाइन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े। इसके आलावा जिले के विभिन्न स्कूलों में भी प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजन किया। जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी, डीएमसी श्री के.के. चंद्राकर सहित अन्य स्कूलों के माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी के शिक्षक, बच्चे और पालक उपस्थित थे। इसी तरह अन्य स्कूलों में एवं विकासखंड स्तरीय आयोजन भी किया गया।
प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्राएं शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे बच्चों में लचीलापन पैदा करना और उन्हें दबावों से निपटने में मदद करना महत्वपूर्ण है। छात्रों की चुनौतियों का समाधान अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों को भी सामूहिक रूप से करना चाहिए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा छात्रों के विकास के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नौकरी की भूमिका में नहीं हैं बल्कि वे छात्रों के जीवन को संवारने की जिम्मेदारी निभाते हैं। माता-पिता को अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को उनका विजिटिंग कार्ड नहीं बनाना चाहिए। छात्रों और शिक्षकों के बीच का बंधन पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या से परे हो।
