नाली,पानी,सड़क,बिजली की मांग को लेकर वार्ड वासियो ने सौपा ज्ञापन-भूपेंद्र चन्द्राकर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- जगत विहार कालोनी के रहवाशियों ने आज कालोनी मे मूल भूत सुविधा बिजली,पानी,सड़क,नाली की मांग हेतु जिलाध्यक्ष भूपेंन्द्र चन्द्राकर एवं स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू के नेतृत्व मे नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलाँग के नाम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी टामसन रात्रे को ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा महासमुन्द के ह्रदय स्थल मे स्थित जगत विहार कालोनी को 2020 मे विधिवत नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव पारित कर वैध कालोनी घोषित किया गया था जिसके एवज मे कालोनी मे भवन निर्माण पर अनुमति लेने पर चार गुना टेक्स लगा कर 40 रुपया प्रति वर्ग फिट विकास शुल्क लेकर उस राशि को कालोनी के विकास मे ही खर्च करने के लिए सहमति बनी थी और ऐसा क़ानून भी हैं लेकिन पालिका द्वारा आज 4 साल बीत जाने के बाद भी एक ढेले की राशि कालोनी के विकास मे नहीं लगाया हैं, कालोनी मे मुख्य मार्ग को छोड़ कर सारे मार्ग कच्चे हैं, नाली और पेयजल की सुविधा का आभाव हैं,कालोनी मे भवन निर्माण करने वालों को स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहा हैं, विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर मे लोड का हवाला देकर मात्र अस्थाई कनेक्शन देकर अपना पल्ला झाड़ ले रही हैं,कालोनी के रह वाशी लाखो रूपये के विकास शुल्क देने के बाद भी आभाव की जिंदगी जीने को मजबूर हैं आज आक्रोषित कालोनी वासियो ने इस विषय पर नगर अध्यक्ष राशि महिलाँग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा कर ज्ञापन सौपा, जिस पर अध्यक्ष ने तत्काल कार्यवाही की बात कही हैं।

आज ज्ञापन सौपने वालों मे प्रकाश चन्द्राकर, के आर चन्द्राकर, दीपक साहू, परमानन्द चन्द्राकर, हरिकृष्ण भार्गव, कमलेश साहू, लक्ष्मी कांत पाणिग्राही, अशोक साहू, कमलेश चन्द्राकर, आशीष वर्मा, धीरेन्द्र लोणारे, किशोर शुक्ला, मानिक साहू आदि कालोनी वाशी उपस्थित थे।