कुरुद में साहू समाज ने मनाई भक्त कर्मा माता की 1005 वीं जयंती,जरूरतमन्दों को किया मास्क का वितरण*

*कुरुद में साहू समाज ने मनाई भक्त कर्मा माता की 1005 वीं जयंती,जरूरतमन्दों को किया मास्क का वितरण*

मुकेश कश्यप @कुरुद:-आज साहू समाज भवन कुरुद में भक्त माता कर्मा की 1005 वीं जयंती शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सादगीपूर्ण मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं तिलक लगाकर किया गया। सामाजिक पदाधिकारियों ने दीपक जलाकर भक्त माता कर्मा की आरती , वंदना किया। साथ ही क्षेत्र और समाज की खुशहाली की कामना की। ततपश्चात कर्मा माता को खिचड़ी का भोग लगाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मास्क लगाकर, शारीरिक दूरी का पालन किया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव मालक राम साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जन्म चैत्र कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी को साहू परिवार में हुआ था। बाल्यकाल में ही वह श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहकर उनके भजन गाती थी। प्रभु की भक्ति में ही कर्मा माता का पूरा जीवन बीता और भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी अपने हाथों से खिलाकर मोक्ष को प्राप्त हो गईं। जिससे पूरा साहू समाज धन्य हो गया।

जिला उपाध्यक्ष मनीष साहू ने कहा कि मां कर्मा देवी ने जो आदर्श संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रस्तुत किया है, वह अनुकरणीय है। आज आवश्यकता है कि हम माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन का कल्याण करें।

तहसील साहू समाज उपाध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने जो आदर्श मानव जीवन के कल्याण के लिए प्रस्तुत किए हमें उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। ततपश्चात सामाजिक जनों ने लोगों को मास्क वितरित कर कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने प्रेरित किया।

तहसील युवा साहू समाज अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत चंद्रहास साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जी का प्रेरणादीप रुपी जीवन सदैव दयालुता, सेवा और परोपकार की राह प्रकाशित करती है, आइए आज उनकी जयंती पर हम सब माता कर्मा के त्याग, तपस्या और बलिदान को आत्मसात कर मर्यादित जीवन जीने का प्रयास करें।

आज कुरूद के साहू समाज भवन में संत माता कर्मा की जयंती के पावन पर्व में पूजा अर्चना कर जररूत मंद लोगों एवं बच्चों को कॉटन मास्क का वितरण कर कर्मा माता की जयंती मनाई गई।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन सचिव मालक राम साहू, जिला उपाध्यक्ष मनीष साहू, तहसील साहू समाज उपाध्यक्ष कृष्णकांत साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष रमेशर साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, कार्यकारिणी सदस्य लखन साहू, तहसील युवा साहू समाज अध्यक्ष देवव्रत साहू, युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज रविन्द्र साहू, तुकेश साहू, श्रवण साहू शामिल हुए।