जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर छ.ग.शाखा खड़मा में पैसे की कमी के चलते किसानों में भारी आक्रोश।

मुड़ागांव (कोरासी) :- छुरा विकास खण्ड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा खड़मा के अंतर्गत खड़मा,लोहझर,पीपरछेड़ी, पंक्तियां,रानीपरतेवा,सोरिद,साजापाली, समिति के अंतर्गत आने वाली दुरदराज के ग्राम के किसानों की धान की दो वर्ष  की बोनस के साथ बिक्री  की गई धान का पैसा नही मिलने से किसानों मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है,आय दिन पैसे की कमी के चलते किसानों को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। किसान  सुबह 11बजे बैंक पहुंचते है  तो बैंक कर्मचारी बताते हैं कि अभी बैंक में पैसा नहीं है। लेकिन बैंक में पैसा कब तक पहुंचेगा ये वहां के कर्मचारी भी नहीं बता पाते। इसके चलते किसानों में भारी आक्रोश है। किसान पैसे के इंतेजार में देर शाम तक भूखे प्यासे बैंक परिसर में बैठे रहते है।किसानों की समस्या को देखते हुए सभी किसानों ने क्षेत्रीय विधायक से किसानों ने पर्याप्त पैसा बैंक में उपलब्ध कराने कीअपील की। किसान सुबह से लेकर शाम तक रोज चक्कर लगा रहते हैं और बैंक में देर रात्रि में पैसा पहुंचने पर किसानों को धान का पैसा वितरण किया जाता है जिससे किसानों को पैसा लेकर देर रात्रि में घर जाना पड़ता है जिससे किसानों को लूटपाट की संका बनी रहती है।