दुर्गन्ध युक्त सामग्री फेकने से नजर आने लगे है तेंदुआ।

छुरा :-  शाम ढले पांच बजे आसानी से जंगली जानवर तेंदुआ नजर आता है। सड़क किनारे मुर्गी के अवशेष फेंके जाने से दुर्गंध आने से तेंदुआ का आना जाना लगा रहता है। शाम पांच बजे स्कुली बच्चों का आना होता है कभी भी दुर्घटना घट सकती है।17 फरवरी को शाम तेंदुआ शाम बजे देखा गया तुरंत वन अधिकारियों को फोन से इसकी सूचना दे दी गई थी। सड़क किनारे बड़ी संख्या में मुर्गी के अवशेष फेंके जा रहे हैं जिसकी दुर्गंध से जंगली जानवर आते रहते हैं। दुर्गंध युक्त सामग्री को यहां नहीं फेंका जावे नागरिकों ने यहअपील नगर पंचायत के अधिकारियों से किया गया है।आये दिन शाम को तेंदुआ नजर आता है।शहर के रिहायशी इलाकों में मुनादी कर सूचना भी प्रदान किया जा चुका है। फिर भी तेंदुआ नजर आ रहा है। कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। सड़क किनारे अवशेष नहीं फेंकने की अपील नागरिकों ने कही है। दुर्गन्ध से लोग काफी परेशान हैं। यहां पर लोग नाक बंद कर चलतें है। नागरिक लोकनाथ साहू, तिलक राम ध्रुव, सोमनाथ ध्रुव ,हरि राम साहू,लक्ष्मण ध्रुव ने बताया कि सड़क के किनारे मुर्गी के अवशेष फेंके जाने के कारण जानवरों का आना जाना लगा रहता है इससे पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तथा आम नागरीको को तकलीफों का सामना करना पड़ता है। तेंदुआ का आतंग लगातार जारी है।