कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जिला पंचायत की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों को गति देने कहा

गरियाबंद – कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत विभाग के सभी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर चंद्राकर, ग्रामीण एवं यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता  प्रकाश देवरे, जिला पंचायत की उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल, लेखाधिकारी श्री डीपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर और ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। साथ ही पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने विभागीय दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

कलेक्टर श्री शर्मा ने वीबी जी राम जी के तहत कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के रिक्त पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करा चुके है। ऐसे हितग्राहियों को किस्त की राशि भुगतान अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने पंचायत स्तर पर अप्रारंभ कार्यों को शुरू कराने तथा निर्माणाधीन कार्याें को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। श्री शर्मा ने कहा कि जो भवन या संस्था का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उसे संबंधित विभाग को हैण्डओवर करें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी गॉवों में वीबी जी राम जी के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए कार्य योजना बनाएं ताकि आगामी समय में प्रत्येक गॉवों को राशि की स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में ग्रेवरी स्ट्रक्चर बनाने, प्लांटेशन लगाने, नर्सरी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने वीबी-जी राम जी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं डिफंड बोरवेल रिचार्ज, आंगनबाड़ी भवन, खाद्यान्न भवन कार्यों की स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत लंबित एवं अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस वर्ष स्वीकृत एवं रोपित पौधों की जानकारी लेते हुए उनकी स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने वर्षा उपरांत श्रम मूलक कार्यों की स्वीकृति तथा अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

कलेक्टर ने स्वीकृत आवासों की किस्त की राशि समय पर जारी करने तथा जिन आवासों का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्हें तत्काल प्रारंभ कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जो आवास निर्माणाधीन हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय निर्माण के लिए भूमि संबंधी समस्या हो तो संबंधित तहसीलदार को तत्काल अवगत कराकर निराकरण करें।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को 90 मानव दिवस के रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालय, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, डिफंड बोरवेल रिचार्ज, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सहित स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण एवं सामुदायिक स्वच्छता भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता संबंधी कार्यों को अभियान के रूप में संचालित कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उन्हें संबंधित विभाग को तत्काल हैंडओवर किया जाए। उन्होंने खाद्यान्न भवन एवं भंडार निर्माण, मनरेगा के अपूर्ण कार्यों की पूर्णता, भुगतान की स्थिति तथा लंबित कार्यों की भी समीक्षा की।