बच्चों के विकास में खेल आवश्यक : अमर।

संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता व मड़ई मेला कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति।

प्रमोद दुबे 
महासमुंद :- संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव एवम क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आज संकुल स्त्रोत केंद्र पीढ़ी में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर उपस्थित हुए। अध्यक्षता सरपंच श्रीमती दुलारी रेखलाल चंद्राकर ने की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, विखं शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा आदि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पूजा अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमर अरुण चंद्राकर ने कहा कि बच्चों के विकास में खेल अत्यंत आवश्यक है। खेल से मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रुची रखने की बात कही।
कार्यक्रम में अतिथि संबोधन के बाद क्रीड़ा स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इसी तरह ग्राम खडसा में आयोजित मड़ई मेला कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। यहां उपस्थित ग्रामीणों को मेला मड़ई की शुभकामनए देते हुए मड़ई को आपसी एकता का परिचायक बताया। इस अवसर पर अश्वनी यादव, भंवर ध्रुव, राहुल वर्मा, पीलू ध्रुव, शोभित ध्रुव, महेश्वर निषाद, मन्नू यादव, नरेंद्र ध्रुव, ज्ञान कुमार, अमरनाथ ध्रुव, नकुल निषाद, खेदूराम यादव, भागीराम ध्रुव, तोषण सेन, गंगा ध्रुव, बद्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।