प्रमोद दुबे
महासमुंद :- आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस संघठन को मजबूती प्रदान करने लिए महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने अनुशासन समिति का गठन किया है अनुशासन समिति प्रभारी गणेश शर्मा जी को बनाया गया है समिति में सदस्य मनोहर ठाकुर, अतुल बग्गा ,जयंत चौधरी, परमानंद नायक, तन्मय पांडा, इस्तियाक खैरानी, मनजीत सलूजा, अता दानी,सुनील शर्मा, लमकेश्वर साहू, द्रोण चंद्राकर एवं सोमेश दवे को बनाया गया है सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति में अनुशासन की जरूरत होती है और अगर पूरी पार्टी अनुशासन के एक सूत्र में बंध जाए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. इसी उद्देश्य के साथ अनुशासन समिति का गठन किया गया है. डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अनुशासन से संबंधित सभी पर निगरानी रखी जाएगी. आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि हैं तैयार हम! बदलेगा भारत. जीतेगा इंडिया!’ अनुशासन समिति के प्रभारी और सदस्य महासमुंद जिले में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनावी पिच तैयार करेंगे. वे स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे और चुनावी तैयारियां भी परखेंगे. रिपोर्ट भी हाईकमान को भेजेंगे।
