थाना सोनहत अंतर्गत समर्थ अभियान का लगया गया कैंप।
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- जिले की कोरिया पुलिस के द्वारा निरंतर समर्थ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में थाना सोनहत क्षेत्र अंतर्गत समर्थ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के आदेश अनुसार समस्त कोरिया जिले में समर्थ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 17/01/2024 को थाना सोनहत पुलिस द्वारा ग्राम बुढार में लगाए गए एनएसएस कैंप में जाकर समर्थ अभियान के विषय में छात्रों को अवगत कराया गया।छात्रों को नशा मुक्ति, एटीएम कार्ड फ्रॉड, साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों द्वारा थाना प्रभारी से वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड के विषय में जानकारी मांगी गई, जिस पर थाना प्रभारी ने वर्तमान में हो रहे घटित अपराधों के विषय में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार उक्त सायबर अपराध के शिकार होने से बचा जा सकता है।साथ ही इस संबंध में छात्रों के लिए जागरूकता की क्लास ली गई।उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी सोनहत नितिन कुमार तिवारी, शासकीय महाविद्यालय सोनहत के प्राचार्य एवं एनएसएस प्रभारी शैलेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक जेंडर तिर्की, आरक्षक रमेश साहू एवं आरक्षक पांडे तथा कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
