ग्राम पंचायत टेंगनाबासा में हुआ संकल्प शिविर के आयोजन, स्थनीय जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा-विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन ग्राम टेंगनाबासा के मिडिल स्कूल प्रांगण में रखा गया था। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत के समस्त प्रतिनिधि व ग्राम के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें, कार्यक्रम की शुरुवात पूजा अर्चना कर तत्पश्चात प्रतिनिधियो का स्वागत कर किया गया, और ग्राम के छोटी छोटी बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

तत्पश्चात संबंधित समस्त विभागों के द्वारा इंस्टाल लगाया गया एवं विभागीय कर्मचारी, अधिकारी गण उपस्थित रहे। जहां सैकड़ों की संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर संबंधित विभागों में अपना आवेदन जमा किया। साथ ही उज्वला गैस कनेक्शन, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हितग्राहियों ने अपना आवेदन जमा किया, और आयुष्मान कार्ड वितरण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु जनप्रतिनिधि द्वारा योजना का लाभ हितग्राहियों के समक्ष रखा गया।

इस संकल्प शिविर में जनप्रतिनिधि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य नीलकंठ ठाकुर, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, ग्राम पंचायत सरपंच राजकुमारी ध्रुव, उप सरपंच मोहेन्द्र सिन्हा, रमेश सिन्हा, एवं बीजेपी के कार्यकर्ता व सभी विभाग के कर्मचारी एवं पंचगण और ग्राम के लोग बड़ी संख्या उपस्थित रहे।