भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा-विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन छुरा नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में रखा गया था। जहां राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नी लाल साहू भी पहुंचे जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने भी उनका भव्य स्वागत किया।जिसमें संबंधित समस्त विभागों के द्वारा इंस्टाल लगाया गया एवं विभागीय कर्मचारी, अधिकारी गण उपस्थित रहे। जहां सैकड़ों की संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर संबंधित विभागों में अपना आवेदन जमा किया।

जिस पर विधायक रोहित साहू के द्वारा सभी विभागों के आवेदनों का अवलोकन करते हुए एक सप्ताह के अंदर निराकरण करते हुए विधायक निवास तक अवगत कराने की बात कही। साथ ही उज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, जैसे कई विभागों के पात्र हितग्राहियों को सामाग्री का वितरण भी किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को कड़ी निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर छुरा नगर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारी, कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
