कोपरा के गाँधी चौक में शहीद जवान सुखसिंह फरस व कांग्रेस नेत्री ममता राठौर को शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

राजिम कोपरा। गरियाबंद के शहीद जवान सुख सिंह फरस को एवं गरियाबंद के कांग्रेस नेता श्रीमती ममता राठौर के आकस्मिक निधन होने पर
ग्राम कोपरा में गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के टेकलगुड़ा जंगल में हुए नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए है। इस घटना को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कायरता बतलाते हुए घटना की निंदा किया है। सभी शहीद जवानों को कोपरा के गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान
शहीद जवान अमर रहे और भारत माता की जय के नारों के साथ कोपरा के गांधी चौक में शहीद जवान को नगर के गणमान्य नागरिकों सहित आम लोगो ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दिए है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह,सँयुक्त महामंत्री कांग्रेस बेदराम साहू राजेश यादव सोनू टण्डन मोतीराम साहू ब्लॉक महामंत्री डॉ रमेश साहू वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रिकेश कुमार साहू नंदकुमार साहू सोमेश पटेल गोरेलाल सिन्हा पुरेन्द्र साहू किरण कुमार साहू एवं ग्रामीण केवल भूषण साहू भारत साहू
धनजंय साहू, रूपेश साहू, अजय यादव, भीखम साहू, गजानंद साहू सहित बड़े संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
