ईव्हीएम की जगह बैलेट से हो चुनाव: क्रांतिकारी संगठन।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- क्रांतिकारी संगठन के महासमुंद जिलाध्यक्ष डॉ उमेश ने देशभर में होने वाले चुनाव को ईव्हीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग की है। उन्होंने वक्त मांग को लेकर राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। डॉ उमेश ने पत्र में बताया कि देश में सन् 1999 से मतदान के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ) का चयन किया गया, परन्तु इस मशीन ने मतदान पर अनेक त्रुटियां / संदेश की परिस्थितियों को जन्म दिया। इसके अलावा अनेक शिकायतें इस पर दर्ज भी है जिससे इसकी विश्वसनीयता संदेश के दायरे में जा चुकी हैं। इन्हीं कारणों की वजह से विश्व के अनेक देशों ने ईवीएम ,( इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ) से चुनाव करना बंद कर दिया है। उन्होंने ईवीएम से होने वाली चुनावी प्रक्रिया में रोक लगाते हुए फिर से मतदान को मतपत्र से शूरू कर सुनिश्चित किया जाने की मांग की है।