जिले में चल रहे अवैध कारोबार के संबंध में चर्चा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू एवं सासंद प्रतिनिधि पवन साहू ने जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे से मिलकर जिले में चल रहे अवैध कारोबार के संबंध में चर्चा कर कहा कि आज भी अवैध कारोबारी माफिया अवैध कार्य कर रहे हैं। जिस पर एसपी व इएडिशनल एसपी ने कहा कि आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग में अवैध रूप से कार्य चल रहा है उसके लिए हम तैयार हैं और सूचना मिलने पर करवाही कर रहे हैं। अन्य विभाग की अपनी जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें तो अवैध व्यवसाय पर अंकुश लग सकता है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मोहन पवन साहू ने कहा कि अन्य विभाग के अधिकारी अवैध करोबारियों के साथ संलिप्त होने के कारण अवैध कार्य को बंद नहीं कर रहे ऐसे अधिकारी समझ लें कि अब राज्य में भाजपा की सरकार है, जो जनहित में कार्य करने वाली है। साहू ने आगे कहा कि जो अधिकारी आज भी माफिया से संलिप्त होकर कार्य कर रहे हैं ऐसे अधिकारी या तो यहां से स्थानांतरण करवा ले या सुधार कर अपने दायित्व का निर्वहन करें। चर्चा के दौरान एसपी ने बताया कि कोई भी अवैध कार्य बंद कराने में आप पुलिस की सहायता ले सकते हैं, हम सहयोग के लिए तैयार है।