
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- वार्ड नंबर 14 स्थित चांडक पेट्रोल पंप की छोटी गली में कीचड़ हो जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस गली से सैंकड़ों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं और कीचड़ के कारण कोसते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।नाराज लोग इसे पालिका प्रशासन की लचर व्यवस्था का नाम देते हैं। एक निजी मकान से निकलने वाले गंदे पानी से गली किचड़ युक्त हो गया है यदि इसे पाईप डालकर नाली से जोड़ दिया जाए तो गंदगी नहीं होगी।इस गली से इमलीभाठा और नयापारा मुहल्ले के अधिकांश लोगों का आवागमन बजार और बस स्टैंड के लिए होता है। इसे देखते हुए पालिका को तत्काल इस कार्रवाई करना चाहिए। इस गली पर रहने वाले लल्लू मिश्र ने बताया की समस्या के निराकरण को लेकर वे पालिका भी गए थे जहां बताया गया कि इस्टीमेंट गया हुआ है इसके बाद क्रांकीटीकरण हो जाएगा लेकिन क्रांकीटीकारण से पानी बहने की समस्या का निदान नहीं हो सकता इसलिए जरूरी है की नाली से नाली को जोड़ा जाए।
