प्रमोद दुबे
महासमुंद :- ब्लॉक प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने नव निर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर गुलदस्ता भेंठकर बधाई दी। इस दौरान सदस्यों ने उनसे अनिवार्य शिक्षा की राशि शासन से दिलाने की मांग करते हुए कहा कि जब से अनिवार्य शिक्षा अधिनियम लागू हुआ है तब से निर्धारित राशि ही पिछले 12 वर्षों से दी जा रही है। इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है जिसको देखते हुए उक्त राशि बढ़ाया जाना चाहिए। सदस्यों ने विधायक को बताया कि प्राइवेट स्कूलों के संचालन में राशि की प्रमुख भूमिका है। काफी समय से अनिवार्य शिक्षा की राशि शान द्वारा किया जाता है वहां नहीं देने ने आर्थिक स्थिति पर विपरित प्रभाव पढ़ रहा है। उन्होंने मार्च तक राशि दिलाने की मां की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष माधवराव टांकसाले, मनोहर महंती,एमआर विश्वनाथ, राकेश श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, राहुल चंद्राकर, एमएल रजक आदि उपस्थित थे।
