ग्राम पंचायत जलकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद  :- कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार भारत विकसित संकल्प यात्रा जारी है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को देना है एवं उन्हें लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ प्रतिदिन निर्धारित रूट अनुसार ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही है। इसी  क्रम में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज महासमुंद जनपद पंचायत महासमुंद के ग्राम पंचायत जलकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से केन्द्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद करने के लिए उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से पूरे भारत में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की है। इसके माध्यम से शासकीय योजना जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित कि