सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- हरियाणा के करनाल में 10 दिसंबर 2023 को एक दिवसीय राष्ट्रीय स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप (STRONGMAN INDIA) में 60 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया और वहीं छत्तीसगढ़ राज्य पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कोरबा के दीपिका में 2 दिवसीय अयोजित 5वीं राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 24-25 दिसंबर में मयंक ने पुन: 62 किग्रा वर्ग में 58.4 किलो बॉडीवेट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया और ओपन बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल हासिल कर 450 किलो कुल वजन टैली कर सीनियर ओवरऑल स्ट्रॉन्गमैन ट्रॉफी अपने नाम कराया।

और दोबारा से अगामी दिनों में रायपुर में होने वाले नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 12-13-14 जनवरी 2024 में अपना नाम दर्ज कराया । बता दें के मयंक ने हाल ही में अयोजित वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग (वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग इंडिया, WPI) की तरफ से राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप अगस्त 2023 में 3 स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्ट्रॉन्गमैन ट्रॉफी जीत कर अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया और World Powerlifting के रोम इटली में हुए इंटरनेशनल चैंपियनशिप में उनका सिलेक्शन भी हुआ था पर मदद के अभाव के कारण वो जा नहीं पाए ।
मयंक सिंह एक सामान्य परिवार से आते हैं और श्री महेंद्र प्रताप सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) और श्रीमती अंजलि सिंह (व्याख्याता) के सुपुत्र हैं। और खेल में देश का नाम भी रोशन करना चाहते हैं एवम शासन और सरकार से मदद की अपेक्षा रखते हैं।
